कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी व शास्त्री की जयंती मनाई।
चौमू से मोहम्मद उस्मान की रिपोर्ट चौमूं। शहर के मोरीजा रोड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय गोठवाल भवन पर पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी व कांग्रेसकर्ताओं के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी व शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने बताया कि संपूर्ण विश्व को सत्य-अहिंसा एवं शांति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने वाले महात्मा गाँधी थे। आज के दिन हमें महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, शांति एवं समानता जैसे आदर्श मूल्यों व सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के संघर्ष, सादगी एवं त्याग भरे जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है कि अभावों में भी कर्मठता से सफलता के शिखर पर पहुंचा जा सकता है। आइये हम उनके आदर्शों को जीवन में उतार कर ऎसे भारत के निर्माण में सहभागी बनें, जिसमें समाज के सभी वर्ग आपस में मिल-जुलकर साथ रह सकें और उन्नति कर सकें। इस मौके पर चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ना...